मनीष चौहान बने बिलासपुर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पश्चिम मंडल अध्यक्ष

बिलासपुर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सह-प्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार, साथ ही भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के अनुरूप, भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष तुलसी बघेल द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

इसी क्रम में कस्तूरबा नगर के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मनीष चौहान को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पश्चिम मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *