Home Uncategorized कैंप पर माओवादियों ने दागे BGL; बाल-बाल बचे जवान, दोनों तरफ से...

कैंप पर माओवादियों ने दागे BGL; बाल-बाल बचे जवान, दोनों तरफ से जमकर हुई गोलीबारी

45
0

जगदलपुर/ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 2 दिन पहले नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला किया था, जिसका अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जवान हाथ में हथियार पकड़े इधर-उधर भागकर मोर्चा संभालते नजर आ रहे हैं। नक्सलियों ने जवानों पर BGL दागे, जिसमें एक जवान बाल-बाल बचा।

दरअसल, नक्सलियों ने अबूझमाड़ के इरकभट्टी पुलिस कैंप पर हमला किया था। यह कैंप कुछ दिन पहले ही खोला गया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले शाम के वक्त नक्सलियों ने कैंप पर अचानक हमला कर दिया था। जंगल की तरफ से 4 देसी BGL दागे थे। इसके अलावा फायरिंग भी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here