नवा रायपुर– छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और उनसे संबद्ध चिकित्सालयों में मीडिया प्रबंधन के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के आदेश को स्थगित कर दिया गया है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक GENCOR-35-2240/2025-MED दिनांक 21 जून 2025 के अनुसार, पूर्व में 13 जून 2025 को जारी किए गए निर्देशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। उक्त आदेश सभी अधिष्ठाताओं एवं अस्पताल अधीक्षकों को संबोधित है।