छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में पारा 34 डिग्री पार: सुकमा सबसे गर्म, रायपुर में तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक; अक्टूबर में छूटने लगे पसीने

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद से दिन का पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को चार शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार हो गया। सुकमा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा। वहीं रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक था, यहां टेंपरेचर 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में 34.4 और जगदलपुर में 34 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक वातावरण में नमी मौजूद होने के कारण दिन में हल्की गर्मी और उमस महसूस हो रही है। अगले तीन दिन भी राहत के आसार नहीं है। कल यानी रविवार को उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं अगले दो दिन कुछ जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *