Home छत्तीसगढ़ Mission 2023: बिलासपुर की संभागीय बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं...

Mission 2023: बिलासपुर की संभागीय बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

241
0

बिलासपुर में कांग्रेस का संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ,सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी कैबिनेट मंत्री और संभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए

कुकुरमुत्तो की तरह निकल रहे भाजपा नेता,चुनाव के समय ही याद आते हैं राम- प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम

हजारो समर्थकों के साथ दिखे त्रिलोक श्रीवास

बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में कांग्रेस का संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हुआ. संभागीय सम्मेलन की शुरुआत राजकीय गीत अरपा पैरी के धार और वंदे मातरम के गायन के साथ हुई. माना सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सभी कैबिनेट मंत्री और संभाग के दिग्गज कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी शामिल हुए हैं.

कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित संभाग के जिला स्तर कमेटी के गठन के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सक्रियता भी इस सम्मेलन में परखी जा रही है. कांग्रेस सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओ में चुनावी बिगुल फूंकने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस की संभागीय बैठक सीएम भूपेश बघेल ने इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावी जंग का आगाज कर दिया है। उन्होंने संभाग भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नाकामी को उजागर करने कहा। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की बात कही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते चार साल के भीतर आम लोगों को राहत देने का काम किया है।इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। आने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता महंगाई के मुद्दे को लेकर आम लोगों के पास जाए। साथ ही राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ता ही एक-एक मतदाता तक पहुंचता है। ऐसे में चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार होकर आम लोगों तक सरकार की योजनाओं तक पहुंचाना होगा। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी शैलेजा, सचिव डा. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी समेत संभाग भर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कुकुरमुत्तो की तरह निकल रहे भाजपा नेता,चुनाव के समय ही याद आते हैं राम- प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम

सिम्स स्थित ऑडिटोरियम में प्रदेश के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन शुरू हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ राष्ट्रीय नेता शैलजा भी उपस्थित शामिल होने पहुंची। कार्यक्रम शुरुआत होने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।

मरकाम ने बताया कि संभागीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया जाएगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर जनता तक पहुंचने का प्रयास को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

सवाल-जवाब के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि चुनाव करीब आते ही भारतीय जनता पार्टी नेताओं को राम की याद आ जाती है।

सवाल जवाब के दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि 2023 में हम 75 सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने संगठन में किसी प्रकार का खींचतान से इनकार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में विस्फोटक स्थिति है। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है बीच में ही पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष बदल दिया। भाजपा में पिछले 4 सालों में 3 प्रदेश अध्यक्ष बदले जा चुके हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निराशा के दौर से गुजर रहे हैं।

मरकाम ने कहा भाजपा में हर कोई नेता बड़ा बनने का प्रयास कर रहा है।भाजपा में कोई एक दूसरे को सपोर्ट नहीं करता। सच तो यह है कि भाजपा के लोग निराशा और हताशा के दौर से गुजर रहे है।उन्होने जोर देकर कहा कि कांग्रेस संगठन और सत्ता के तालमेल के साथ आगे जा रही है। हम एकजुटता के साथ आगे जाएंगे। 2023 में हमें जनता का जनादेश हमें मिलेगा।

15 सीट पर ही सिमट गए: एक सवाल पर पीसीसी अध्यक्ष ने कहा 15 साल तक भाजपा ने शासन किया। भाजपा शासनकाल में चावल, चिटफंड, अगस्ता वेस्टलैंड जैसे घोटाले हुए।अगर अच्छा काम किए होते तो भाजपा 15 सीटों में नहीं जाती।

मरकाम ने कहा भाजपा को अपना देखना चाहिए–विपक्ष में रहते हुए 2003 में हमने 37 सीट जीता। 2008 में 38 और 2013 में 40 सीट जीते। हमेशा हम बढ़े हैं।, कम नहीं हुए है। साल 2018 में भाजपा 50 सीटों से सिमटकर 15 सीट पर आ गयी।

कुकुरमुत्ते की तरह भाजपा नेता— भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे के सवाल पर अध्यक्ष ने कहा भाजपा के लोग साढ़े 4 साल से बिल में छिपे हुए थे। अब कुकुरमुत्ते की तरह भाजपा नेता बिल से बाहर निकल रहे हैं।यहां की जनता समझ गई है। जब चुनाव नजदीक आता है भाजपा के लोग निकलते हैं।जनता के मुद्दों से इन्हें कोई सरोकार या लेना देना नहीं है।

भाजपा मतलब हम दो हमारे दो—मोहन मरकाम ने कहा काग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है।हम लोग अपनी बात अपने नेता के पास संगठन के पास खुलकर कह सकते हैं।भाजपा में हम दो हमारे दो की सरकार है। मोदी और शाह जो बोलते हैं वही होता है।कांग्रेस में छोटे स्तर का कार्यकर्ता भी अपनी बात रखता है। यहां आंतरिक लोकतंत्र है।

चुनाव आते ही राम की याद

कांग्रेस पार्टी भगवान राम का हमेशा सम्मान करती है। भगवान राम हमारे पूजनीय है।भाजपा में राम नाम जपना पराया माल अपना की स्थिति है।जब- जब चुनाव आता है भाजपा राम को याद करती है।चुनाव खत्म होने के बाद भूल जाती है।

योग्य को देंगे टिकट

फूलो देवी नेताम महिलाओ के लिए ज्यादा से ज्यादा टिकट मांग रही है। मरकाम ने कहा टिकट मांगने का सभी को स अधिकार है। सर्वे हो रहा है।जो योग्य होगा। पार्टी उसको टिकट देगी, चाहे महिला हो युवा हो या पुरुष।

समर्थकों की फौज लेकर पहुंच टिकट के दावेदार

शहर में प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी के बीच विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार भी सक्रिय रहे। बैठक के पहले दावेदारों ने अलग-अलग जगहों पर नेताओं के स्वागत की तैयारी कर रखी थी। इसके अलावा वे अपने समर्थकों के साथ बैठक में पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन करने में भी नहीं चूके। नेताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए टिकट के दावेदार बड़ी संख्या में अपने समर्थकों को लेकर बैठक में पहुंचे थे।

स्वागत के बहाने त्रिलोक श्रीवास का जोरदार शक्ति प्रदर्शन,हजारों लोगों के साथ किया मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत ) संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बिलासपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ,राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव, विजय जांगिड़ समेत प्रदेश के सभी मंत्रियों वरिष्ठ नेताओं का बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता ,पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता त्रिलोक श्रीवास के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक स्वागत किया गया, त्रिलोक के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम में बेलतरा विधानसभा के चार हजार से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित थे, एक किलोमीटर की लंबी कतार तक दोनों तरफ त्रिलोक समर्थक कार्यकर्ता हाथों में झंडे बैनर पोस्टर एवं गुलाब की पंखुड़ी लिए प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री, प्रदेशअध्यक्ष आदि नेताओं का ऐतिहासिक, भव्य स्वागत किया, स्वागत कार्यक्रम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कुमारी शैलजा,मोहन मरकाम सहित सभी नेता अभिभूत नजर आए। सुबह 9:00 बजे से त्रिलोक श्रीवास के समर्थकों का जमावड़ा नेहरू चौक से कोनहेर गार्डन चांटापारा और तुलजा भवानी मंदिर तक लगा हुआ था, बेलतरा क्षेत्र से 500 छोटी-बड़ी गाड़ियां कार्यकर्ताओं को लाने के लिए लगाई गई थी, और त्रिलोक श्रीवास समर्थकों ने जैन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर और कार्यक्रम स्थल को झंडे बैनर पोस्टर से पाट दिया था, स्वागत के बहाने त्रिलोक श्रीवास आपने ताकत वजूद का जबरदस्त प्रदर्शन किया, स्वागत के माध्यम से त्रिलोक श्रीवास समर्थकों ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया, त्रिलोक समर्थकों के स्वागत कार्यक्रम की चर्चा संभाग से आए कांग्रेस जनों के बीच होती रही, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने त्रिलोक श्रीवास को शाबाशी भी प्रदान किया, त्रिलोक के स्वागत कार्यक्रम में पुरुषों के साथ-साथ दो हजार से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी रही, इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के 4 दर्जन से ज्यादा सरपंच,जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख ,युवा सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे, एक माह के अंतर्गत त्रिलोक श्रीवास के समर्थकों ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री एवं अन्य नेताओं का ऐतिहासिक स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here