पीएम नरेंद्र मोदी के एक्स हैंडल पर फॉलोवर्स की संख्या 100 मिलियन हो गयी है। जिसको लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘100 मिलियन पार, मोदी का परिवार “वसुधैव कुटुम्बकम्”।
रायपुर। हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी हुई नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर भी उनकी लोकप्रियता का आलम देखते ही बनता है। ग्लोबल लीडर के तौर पर उन्होंने एक्स पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक्स हैंडल पर फॉलोवर्स की संख्या 100 मिलियन हो गयी है। जिसको लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘100 मिलियन पार, मोदी का परिवार “वसुधैव कुटुम्बकम्”। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं।

इन राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों हैं काफी आगे
पीएम मोदी भारत में, वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे हैं. जिनमें राहुल गांधी (26.4 मिलियन), अरविंद केजरीवाल (27.5 मिलियन), अखिलेश यादव (19.9 मिलियन), ममता बनर्जी (7.4 मिलियन), लालू यादव (6.3 मिलियन), तेजस्वी यादव (5.2 मिलियन) और शरद पवार (2.9 मिलियन) के फॉलोअर्स की कुल संख्या 100 मिलियन से भी कम है।