93 हजार किसानों के खातों में आएंगे पैसे: PM किसान सम्मान निधि के हितग्राही होंगे लाभान्वित, प्रधानमंत्री जारी करेंगे 17वीं किस्त

बिलासपुर/ बिलासपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राही किसानों के बैंक अकाउंट में मंगलवार को राशि जमा कराई जाएगी। योजना के तहत जिले में 93 हजार किसान लाभान्वित हो रहे हैं, जिन्हें केंद्र सरकार पैसे दे रही है।

दरअसल, PM नरेंद्र मोदी 18 जून यानी मंगलवार को PM किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। PM मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से किसानों को 2-2 हजार रुपए की किस्त ट्रांसफर करेंगे। शुरुआत में जब पीएम-किसान योजना (फरवरी, 2019) शुरू की थी, तो इसका लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों के परिवारों को ही मिलता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *