Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में 13-15 जून तक पहुंचेगा मानसून:आज रायपुर और बस्तर संभाग के...

छत्तीसगढ़ में 13-15 जून तक पहुंचेगा मानसून:आज रायपुर और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार; 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

52
0

रायपुर/ भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अंडमान-निकोबार पहुंच गया है। 31 मई तक यह केरल पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मानसून के 13 से 15 जून के करीब पहुंचने की संभावना है।

पिछले साल भी मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को ही दस्तक दी थी, लेकिन केरल में 9 दिन देरी से 8 जून को पहुंचा था। इस साल मानसून सामान्य तारीख से पहले ही केरल में दस्तक दे सकता है। वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है।

आज रायपुर संभाग के दो जिलों और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here