बाइक सवार जा घुसा नाले में,मौके पर ही हुई मौत

बिलासपुर। आज सुबह बिलासपुर हाईकोर्ट रोड पर कृष्णा कृषि फार्म (त्रिवेणी डेंटल कॉलेज के निकट) के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में मृत व्यक्ति का नाम विभोर पटेल बताया जा रहा है।जो बिलासपुर मे सरकण्डा गली नंबर 2 का निवासी बताया जा रहा है जो कि एक निजी टेलिकॉम कंपनी में कार्यरत थे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार यह व्यक्ति अपनी बाइक में बिलासपुर से चकरभाटा की ओर जा रहा था कि रास्ते में कृष्णा कृषि फार्म के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक गहरी नाली में जा गिरी। इसमें बाइक सवार विभोर पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *