छत्तीसगढ़: ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में नकली सामान को ब्रांड का लेबल लगाकर बेचने वालों को गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइन्स पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में राजेंद्र नगर चौक के एक दुकान में नामी कंपनी के नाम से नकली सामान बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस मामले में थोक ब्यापारी के साथ दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि हार्पिक,लाइजोल के अधिकारियों ने सिविल लाइन्स थाने में सूचना दी कि गोंड़पारा में एक व्यक्ति उनकी कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बनाकर बाजार में बेच रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना पाकर पुलिस ने एक टीम बनाकर वहां पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुमित गुप्ता व राजेन्द्र नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से पुलिस ने लगभग 2000 नकली हार्पिक व लाइज़ोल की बोतल सहित एक छोटा हाथी गाड़ी भी बरामद किया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया है कि वे काफी समय से हार्पिक,लाइज़ोल कंपनी के नकली सामान बनाकर बाजार में बेच रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *