अमन कृषि केन्द्र लछनपुर द्वारा की जा रही उर्वरक विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित

06 कृषि सेवा केंद्र को नोटिस जारी

मुंगेली। जिले में खरीफ मौसम अपने चरम पर है। कृषकों को उच्च गुणवत्ता युक्त आदान सामग्री उचित दर पर उपलब्ध हो सके इस उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत के प्रफुल्ल जायसवाल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे। निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि डी. के ब्यौहार के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा लगातार कृषि केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर संबंधितो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में विगत दिनों विकासखण्ड लोरमी के अमन कृषि केन्द्र लछनपुर द्वारा बिना पी.ओ.एस मशीन के उर्वरक विक्रय करते पाये जाने पर उर्वरक विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया। यह प्रतिबंध उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के निहित प्रावधानों के अंतर्गत की गई। इसी तरह नियमानुसार कृषि केंद्र संचालित नहीं होेने पर मां महामाया किसान सेवा केन्द्र सेमरसल, यादव ट्रेडर्स देवरहट, कृषक साथी कृषि सेवा केंद्र देवरहट, जय अम्बे कृषि केंद्र जरहागांव, कश्यप ट्रेेेेेडर्सर्सडरर जरहागांव और हरिश कृषि केंद्र लोरमी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि सुश्री ललीता मरावी, सहायक संचालक एवं जिला नोडल अधिकारी श्रीमति वीणा ठाकुर, कृषि विस्तार अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी मनहरण कुर्रे, तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रफुल्ल जायसवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *