• बड़े चोर गिरोह के पैर पसारने की जताई जा रही आशंका।
मुंगेली। जिला बनने के बाद अभी वर्तमान का समय मुंगेली पुलिस के लिए चोरियां चुनौती बन चुकी है। चोर भी अपनी चोरी के लिए नगर के सिटी कोतवाली क्षेत्र, एसडीओपी दफ्तर के आसपास, रिहायशी इलाकों में चोरियों की घटना को अंजाम देने सफल है इस पूरे घटनाक्रम में लंबे समय से पुलिस को चोरों का पतासाजी करना नामुमकिन जैसा दिख रहा है। स्थायी जगह से बड़ी चोरियों को दे रहे लगातार अंजाम के बाद अब रोजमर्रा की चैन स्नैचिंग, जेबकतरों को पकड़ने सहित मोटरसाइकिल चोरियों को रोकना बड़ा मुश्किल जैसा लग रहा है।
बीती रात मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र अन्तर्गत एसएनजी कालेज के पास कालोनी में घर के सामने खड़ी कार से अज्ञात चोर बाकायदा दो टायर चोरी कर चलता बने मगर चोरों को ना पुलिस की सायरन गाड़ियों का खौफ रहा न ही गश्त दलों की परवाह। जिसका कारण लंबे समय से पुलिस पेट्रोलिंग के लिए रात में महज खानापूर्ति की जा रही है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं।
ऐसे ही हाल बना रहा तो जिले के हर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को रोकना पुलिस के लिए मुश्किल ही माना जा रहा है। इसके पूर्व दिनदहाड़े स्टेट बैंक परिसर में नकाबपोश चोर बाकायदा ग्राहकों की कतार में खड़ा रह 61 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दे चलता बना। वर्तमान में पूरे मुंगेली जिले में पुलिस का खौफ गायब सा दिखने लगा है जिसका प्रमुख कारण अनेक थानो में निरीक्षकों की कमी से अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को प्रभारी का जिम्मा सौप काम चलाया जा रहा है। वर्तमान में निरीक्षकों के अलावा नवपदस्थ कुछ पुलिस के अधिकारी जिले में जॉइनिंग नही लिए है।
