डिप्लोमा कोर्स प्रशिक्षण कल 9 सितंबर को कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित

“डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेज सर्विस एवं डिप्लोमा एन हॉउस कीपिंग ऑपरेशन” विषयों पर होगा प्रशिक्षण”

मुंगेली। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नालॉटी एण्ड एप्लाईड न्यूट्रीशन, रायपुर द्वारा “3 वर्षीय बीएससी हॉस्पिटल एण्ड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स एवं 18-18 माह के डिप्लोमा कोर्स, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेज सर्विस एवं डिप्लोमा एन हॉउस कीपिंग ऑपरेशन” विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।
उपरोक्त पाठ्यक्रम हेतु 4-4 विद्यार्थियो का चयन किया जायेगा। 50 प्रतिशत के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण जिला मुंगेली के इच्छुक अभ्यर्थी मूल दस्तावेज (कक्षा दसवी, बारहवी, आधार कार्ड, जाति, निवास एवं आधार कार्ड) एवं एक प्रति स्व प्रमाणित छायाप्रति के साथ दिनांक 09.09.2021 दिन शुक्रवार प्रातः 11:00 बजे से 02:00 बजे तक आगर सभा कक्ष कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित होकर अपना पंजीयन
करा सकते है। निर्धारित समय उपरान्त पंजीयन पर विचार नहीं किया जावेगा। पाठ्यक्रम हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू उक्त तिथि को समय 02:00 बजे से किया जायेगा। विद्यार्थियों का चयन 12वीं के प्राप्तांको के आधार पर किया जायेगा। चयनित छात्रों के शैक्षणिक शुल्क एवं छात्रावास शुल्क का वहन जिला खनिज न्यास संस्थान मुंगेली द्वारा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *