नहाने गए भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत, पथरिया क्षेत्र की है घटना

गाँव मे पसरा सन्नाटा

मुंगेली/पथरिया – थाना अंतर्गत ग्राम चंदरगढ़ी में दिन बुधवार को तालाब में नहाने गए दो सगे भाई बहन की डूबने से मौत हो गई पथरिया थाना प्रभारी आलोक सुबोध से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चंद्रगड़ी में लगभग 11 बजे गांव के ही लिली तालाब में दो मासूम बच्चे मृतक सूरज पिता परमेश्वर लोधी उम्र 4 वर्ष एंव अंजू पिता परमेश्वर लोधी उम्र 6 वर्ष दोनो भाई बहन नहाने गए हुए थे और नहाने समय दोनों तालाब में डूबने लगे ।दोनों बच्चों को तालाब में डूबते देख तालाब के आसपास मौजूद ग्रामीणो ने उन्हें देखकर तत्काल बाहर भी निकाला और पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये दोनों बच्चों के प्राथमिक परीक्षण कर डॉक्टर द्वारा बच्चो मृत होना बताया गया । बच्चो के शव का पीएम करने के बाद दोनो शव को परिजनों को सौप दिया गया। ग्राम चन्द्रगढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि अपने माता पिता के ये दो संतान थे और दोनों की तलाब में डूबकर मौत हो जाना पूरे गाँव के लिए एक दुखद खबर है।


ग्रमीणों ने बताया कि बच्चे अपने माता पिता के साथ बाहर रहते थे जहां उनका परिवार काम करके अपना भरण पोषड करते है एक माह पूर्व ही अपने दोनों बच्चों के साथ मृतक की माता गांव आयी थी बच्चो के पिता अभी भी गाँव से बाहर है।अपने दोनों संतान की एक साथ मौत की खबर सुनकर रो रो कर उनकी माँ की हालत गंभीर हो गई है ।

जिला पंचायत सदस्य वशीउल्लाह शेख ने की आर्थिक मदद-

गरीब बच्चों के मौत की खबर सुन जिला पंचायत सदस्य एवं महिला बाल विकास सभापति वशिउल्लाह शेख ग्राम चंद्रगढ़ी पहुँचे और परिजन से मिलकर उन्हें तात्कालिक आवश्यक्ताओं के लिए आर्थिक मदद किये साथ ही राजस्व विभाग ,से जल्द ही मुआवजा दिलाने का आश्वाशन दिए । वशिउल्लाह शेख ने कहा कि परिवार के दुख की घड़ी में शाशन प्रशासन से जो भी मदद हो सकेगा उसके लिये प्रयास करूंगा ।ज्ञात हो इससे पहले भी वशिउल्लाह शेख द्वारा दुर्घटना में मृत परिवारों को आर्थिक मदद करने पीड़ितों के घर तक पहुचते रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *