मुंगेली। लंबे समय से एक ही काउंटर में जमे स्टेट बैंक मुंगेली मुख्य शाखा में पदस्थ स्टाफ के कारण ग्राहकों को छोटे से काम के लिये घुमाया जा रहा है। बेवजह बैंकों में लगी भीड़ के चलते लोग अनेक घटनाओं का शिकार भी हो रहे है। बैंक के आसपास बैंकों के कामकाज को कराने बिचौलिए, दलाल ही सक्रिय है। बैंक के पर प्रबंधन के बेलगाम हुए कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों से बदसलूकी की जा रही है।
बता दें स्टेट बैंक जो कि शहर के भयंकर सकरे जगह में बिना पार्किंग के संचालित किया जा रहा है जिसके कारण पूरे बैंक परिसर के सामने मोटरसाइकिल, चारपहिया वाहनो से आवागमन बाधित होते रहता है साथ ही भीड़भाड़ में किसी भी समय को अनहोनी होने का अंदेशा बना रहता है। बावजूद स्टेट बैंक प्रबंधन अपनी लापरवाही से बाज नही आ रहा है।
बैंक में अभी केवायसी अपडेट कराने,डुप्लीकेट पासबुक और बैंक स्टेटमेंट जैसे छोटे छोटे कामो के लिए ग्राहक परेशान हो रहे हैं।