पति-पत्नी और वो:4 बच्चों की मां को डॉक्टर ले भागा, इश्क परवान है या अगवा करने की कोशिश…

वकील पति ने पत्नी को अगवा कर लेने की लोरमी थाने में की शिकायत
• लोरमी थाने से अब तक कोई कार्यवाही नही
• मामला प्रथम दृष्ट्या इश्क़ परवान के खुमारी में होने का लग रहा
वकील की पत्नी सोना-चांदी लेकर प्रेमी डॉक्टर के साथ फरार होने का लगा आरोप

पीड़ित वकील ने 4 बच्चों की मां को वापस दिलाने पुलिस से लगाई गुहार

मुंगेली/लोरमी। कहते है इश्क की खुमारी के लिए कोई समय नही यह परवान जब चढ़े तभी पूरी खुमारी रहती है कुछ ऐसा ही मामला लोरमी में हुआ जहाँ वकील दंपति की पत्नी एक डॉक्टर के साथ पूरी तैयारी से घर से चली जाती है और बाद में पति वकील अगवा कर ले जाने की शिकायत व वापसी के लिए थाने में गुहार लगा रहा है। पूरा मामला या तो प्रेम प्रसंग के बाद भाग कर जीवन बसाने का हो सकता है या फिर पुलिस तह तक जाय तो शायद अगवा करने की संभावना हो सकती है फिलहाल 4 बच्चों की मां जो कि अपने घर से बाहर कहां है कोई पता नही मगर वकील का कहना है कि डॉक्टर ने कही छुपा कर रखा हुआ है।

मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के घोरबंधा निवासी वकील बेदुराम रात्रे ने अपनी पत्नी को वापस लौटाने की गुहार लगाई है। वकील ने डॉ. रमेश कुमार कश्यप पर उसकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी अपने साथ 3 तोला सोने का लॉकेट, एक जोड़ी टॉप, एक जोड़ी लुड़की, चांदी का लच्छा 20 तोला, 25 तोला का करधन और 25 हजार रुपए अपने साथ ले गई है। वकील का आरोप है कि पुलिस भी उसकी शिकायत नहीं ले रही है।

46 वर्षीय पीड़ित वकील बेदुराम रात्रे का आरोप है कि सरईपतेरा निवासी डॉ. रमेश कुमार कश्यप और उनके दो अन्य साथी वाहन क्रमांक सीजी 15 बी 2958 में 18 दिन पहले रात करीब 8:30 बजे घर से बाहर आए थे, उसकी पत्नी को जबरन अपने वाहन में बैठाकर अपने साथ भगा कर ले गया है। घटना के दिन बारिश हो रही थी। इसलिए चौक में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिसका फायदा उठाते रमेश कश्यप उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया।

पीड़ित वकील पति का कहना है कि उसकी पत्नी को डॉक्टर रमेश कश्यप ने अपने साथ किसी अज्ञात जगह में रखा हुआ है। जिसे ढूंढने पर उनका कोई पता नहीं चल रहा है। मेरे दो पुत्र और दो पुत्री है। मेरी पत्नी को परिवार वाले जानकर जबरन दूसरी पत्नी के रूप में रख लिया है। वही इस पूरे मामले में पीड़ित वकील बेदुराम रात्रे ने पत्नी को वापस दिलाते हुए सरईपतेरा निवासी आरोपी रमेश कश्यप सहित उनके दो दोस्तों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

इस पूरे मामले में लोरमी के थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने शिकायत मिलने की बात कही है। जल्द ही जांच के बाद उचित कार्रवाई करने कहा है. बहरहाल देखना होगा लोरमी पुलिस इस पूरे मामले में क्या कुछ कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *