• मुंगेली शहर सिटी कोतवाली क्षेत्र की है घटना
मुंगेली। देर रात किन्नरों के दो गुटों में शहर के दाउपारा में भयंकर मारपीट हुई। घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को मिलते ही पुलिस बल पहुंच हुड़दंग करने वाले बिलासपुर के तीन किन्नरों पर मामला दर्ज किया।
बताया जा रहा है कि मुंगेली के किन्नरों पर बिलासपुर के पहुंचे किन्नरो द्वारा नकली किन्नर बता कर विवाद किया जाने लगा। यहां तक कि असली नकली किन्नर की तस्दीक के लिए प्रशासन का सहारा न लेते हुए बिलासपुर के पहुंचे किन्नरों द्वारा स्थानीय किन्नरों के कपड़े फाड़ मारपीट शुरू कर दिया गया। जैसे तैसे बड़ा बवाल होने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पहुंच तीन बिलासपुर के किन्नरों पर 151 लगा कार्यवाही की गई। यह भी बताया जा रहा है कि देर रात तीनो किन्नरों को जमानत भी मिल गई।


