सेवा व समर्पण कार्यक्रम अंतर्गत भाजपा का स्वास्थ्य शिविर ग्राम पुरान में,सांसद साव व विधायक मोहले रहे उपस्थित

मुंगेली। ग्राम पुरान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत विधायक पुन्नूलाल मोहले व सांसद अरुण साव के आतिथ्य में स्वास्थ शिविर लगाया गया। जिसमें 47 लोगों को चश्मा वितरित किया गया,कोरोना से बचाव हेतु 10 लोगों को टीका लगाया गया अन्य सामान्य बीमार लोगों को दवा वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त सेवा और समर्पण के तहत हितग्राहियों प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की जानकारी देने हेतु थैले में 5 किलो चावल दिया गया। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले,सांसद अरुण साव,वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर सिंह परिहार,लोकनाथ सिंह,शिवप्रताप सिंह,मोहन मल्लाह,शंकर सिंह,सुनील पाठक, कोटूमल दादवानी, प्रदीप पाण्डेय, प्रदीप सिंह,आलोक सिंह,जयराम यादव,कुलपत साहु,जल्ला यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *