~ सभी दोषियों पर बड़ी कार्यवाही की हो रही तैयारी
~ चिटफंड कंपनी जैसा अवैध प्लाट कटुआ गिरोह मुंगेली जिले के सुरीघाट में है सक्रिय, सरकारी जमीनों को निजी रास्ता बता कर रहे अवैध प्लाट बेचने का बड़ा खेल
~ देवरी,सुरीघाट में भी श्री विहार के नाम से गिरोह का बड़ा खेल उजागर
~ प्लाट कटुआ गिरोह मुंगेली के सुरीघाट अलावा गीधा में कर चुका है बड़ा खेला
~ लोक लुभावन वायदों से बेचा जा रहा अवैध प्लाट
~ शासन के मापदंड के बिल्कुल विपरीत टीएनसी से ना अप्रूव भी नही,डाइवर्सन का भी दे रहे झांसा
मुंगेली। बिलासपुर का एक अवैध प्लाट कटुआ गिरोह मुंगेली जिले के सुरीघाट में पैर पसार लिया है शासन के मापदंड अनुरूप कुछ भी नही बावजूद खेती की ज़मीन के रातोरात मुरुम डलवा प्लाट काट दिया गया जिसमें उस जगह के लिए कोई रास्ता भी नही उसके बावजूद पंचायत के हवाले से सरकार की घास अथवा अन्य प्रयोजन की जमीन को रास्ता बता दिया गया है। जिसकी खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। जांच दल गठित कर पूरे मामले की जांच जारी है। अब देखना यह होगा कि अवैध प्लाट कटुआ गिरोहों पर कार्यवाही कब तक हो पाती है।
बता दें लोक लुभावन वायदों से आशियाना बनाने का सब्जबाग दिखा लोगो को झांसे में लाने का प्रयास किया जा रहा था है। जिसके बाद क्रय करने वाले लोगो के लिए कुछ समय बाद नगरपालिका से अनुमति नही होने और भी बहुत से दिक्कतों के बाद ठगा सा महसूस करते हैं तब तक ऐसे ठगबाज गिरोह अपना काम कर निकल लेते है बाद में छोटे छोटे बचत से आशियाना बनाने के सपने देखने वाले वर्षों तहसील के चक्कर काटते है कभी कभी तो इन गिरोहों पर धोखाधड़ी की पुलिस एफआईआर भी होती है उसके बावजूद मुंगेली जिले के सुरीघाट में बिलासपुर जिले का बड़ा भूमाफिया गिरोह दस्तक दे चुका है। प्रशासन को बिना भनक लगे पंचायत और कुछ गांव के छुटभैये नेताओ के सहारे रातोरात खेती की जमीनों का मजमून बदल दिया गया अब इस पर बड़ी कार्यवाही के लिए प्रशासन सजग हो गया है।





