मुंगेली नगर पालिका चुनाव सर्वे: आमजनमानस का रुख भाजपा के साथ…!

  • मुंगेली में विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं होगी। जिले के तीन विधायक भाजपा के ही है। इसके साथ ही नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव भी मुंगेली जिले के ही हैं। यही वजह है कि मुंगेली जिले में विकास के लिए फंड की कभी कोई कमी नहीं होगी।
  • 22 में 15 वार्डो में भाजपा पार्षदों की प्रचंड मतों से जीत के साथ नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पहली पसंद बने शैलेष पाठक।

मुंगेली। नगर पालिका मुंगेली के चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेष पाठक एवं सभी भाजपा प्रत्याशियों को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। प्रदेश का सर्वाधिक लोकप्रिय न्यूज पोर्टल amrittimes.com की टीम ने मुंगेली के 22 वार्डो में सर्वे के दौरान हर वार्ड के साथ ही नगर के हर वर्ग समुदाय के मतदाताओं से चर्चा कर ये निष्कर्ष निकाला है हम इस सर्वे के किसी प्रकार का दावा नहीं करते परंतु हमे जो जनता का रुझान दिखा एवं आमजनमानस में चर्चा है कि मुंगेली नगर पालिका के चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए दूसरी बार कमान संभालने के लिए तत्पर शैलेष पाठक ने शहर के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क कर जनता से समर्थन और वोट देने की अपील लगातार जम्मो टीम के साथ कर रहे हैं। अलग अलग वार्डो में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी के साथ शैलेष पाठक डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं। अपने प्रचार में कांग्रेस सरकार की नाकामियों व विष्णुदेव साय व भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ बताई।

आज जनता को संबोधित करते हुए शैलेष पाठक ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में मुंगेली नगर पालिका पूरी तरह विवादों में रहते हुए विकास के लिए ठप पड़ा रहा, विकास की जगह कांग्रेस सरकार और उनके नगर पालिका अध्यक्ष केवल फंड की कमी का रोना रोते रहे। आज मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र की बदहाली के लिए पूरी तरह से कांग्रेस जिम्मेदार है, जिसने शहर की सूरत बिगाड़ दी और वार्डवासियों को नरकीय जीवन जीने पर मजबूर कर दिया। श्री पाठक ने कहा कि कांग्रेस की नाकामी के बावजूद भाजपा पार्षदों ने संघर्ष किया। भाजपा सरकार विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और वार्ड से लेकर नगर तक किसी तरह का भेदभाव नहीं करती है यही भाजपा और कांग्रेस का अंतर है। भाजपा सरकार विकास को प्राथमिकता देती है, जबकि कांग्रेस सरकार में केवल वादे किए जाते हैं और फंड को अन्य जगह उड़ाने का दस्तूर बन गया था।

शैलेष पाठक ने कहा कि अगर भाजपा नगर पालिका चुनाव में जीतती है, तो मुंगेली को डबल इंजन की सरकार के साथ-साथ ट्रिपल इंजन की ताकत मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा को मुंगेली नगर पालिका में जीत दिलाने के बाद नगर का विकास तीन गुना तेजी से होगा।

मुंगेली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 21 विनोबा भावे वार्ड में भाजपा प्रत्याशी महावीर सिंह को मिल रहा अपार समर्थन

मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21 विनोबा भावे वार्ड भाजपा के पार्षद प्रत्याशी महावीर सिंह को पूरे वार्ड से एकतरफा समर्थन जनता का मिलता दिख रहा है।
प्रतिदिन गली गली महावीर सिंह के सघन जनसंपर्क अभियान को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताते हुए उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।

भाजपा पार्षद प्रत्याशी महावीर सिंह ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि “पिछले पांच वर्षों में मेरे विनोबा भावे वार्ड के लिए जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया, उसकी तकलीफ से मैं पूरी तरह से अवगत हूँ। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उन पर भरोसा जताया, तो वह इस वार्ड का नक्शा ही बदल देंगे,जो विकास अभी तक नहीं हुआ, वह अब निश्चित रूप से होगा। भाजपा की सरकार बनने से विकास की अविरल धारा बहेगी और अब किसी भी वार्ड को फंड की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हमारे पास अब केंद्र, राज्य और मुंगेली नगर पालिका में भाजपा की सरकार होगी, यानी ट्रिपल इंजन सरकार, जिसका सीधा लाभ मुंगेली की जनता को मिलेगा। विकास कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे और मुंगेली नगर पालिका को हम विकसित शहर के रूप में स्थापित करेंगे।

ऐसे में माना जा रहा है कि वार्ड 21 के साथ ही पूरे शहर में भाजपा के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल है। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहे अपार समर्थन को देखते हुए साफ हो गया है कि जनता मुंगेली नगर पालिका में भाजपा की नगर सरकार लाने का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *