मुंगेली नगर पालिका: ये शहर आवारा मवेशियों का, मौसम के मिजाज बदलते ही बीमार पड़ रहे लोग

~ शहर में साफ-सफाई व्यवस्था हुई ठप्प, नगर पालिका परिषद की लापरवाही हो रही उजागर

~ हर दिन चिंता सताती है कल कौन रहेगा अगला सीएमओ

~ कौन है शहर के इन आवारा पशुओं का माई बाप

मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका के हर वार्ड,गली मोहल्ले में आवारा पशुओं के सड़को में रहने से लोगो का जीना मुहाल हो गया है बावजूद अपने अनेक विकट परिस्थितियों से गुजर रही मुंगेली नगर पालिका परिषद का कोई ध्यान नहीं जा रहा है।इसके अलावा बरसात का मौसम आते ही मौसमी बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर चुका है। सुबह तेज धूप के बाद रात में पड़ने वाली सर्द हवाओं से प्रभावित हो लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचने लगे है। वहीं नगर पालिका की लापरवाही कार्य प्रणाली से शहर के चारो तरफ गली मोहल्लों में कचरा का नियमित उठाव नही हो पा रहा है। जो आने वाले दिनों में किसी भयंकर बीमारी को चुनौती देने के सामान है।

गोल बाजार,बालानी चौंक,सदर बाजार, बड़ा बाजार सहित प्रायः शहर के सभी संकरे मार्गो के अगल बगल,गुमटी,ठेलों व सब्जी फलों के दुकानों ने मानो लोगो का आना जाना मुश्किल कर रखा है। बावजूद इन ज्वलंत मुद्दों के लिए किसी भी जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के जिम्मेदार लोगों द्वारा कोई रुचि नही दिखाई जा रही हैं।

बरसात आते मौसम में बदलाव होने से लोग बीमार होकर अस्पताल की ओर रूख करने लगे है। आलम यह है कि प्रतिदिन जिला चिकित्सालय में सर्दी, खांसी, बुखार, सिर दद के लगभग सैकड़ो मरीज पहुंचे रहे हैं। इन हालातों में नगर निगम रायगढ़ के द्वारा शहर में नियमित साफ-सफाई नही करवाए जाने से शहर में जहां-तहां कचरो का ढेर आसानी से देखे जा सकते हैं, जो आने वाले दिनों में कोई बड़ी बीमारी के रूप में शहरवासियों को भुगतना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *