गांधी वार्ड में छोटी-बड़ी समस्याओं का निराकरण स्वयं खड़े होकर करा रहे
मुंगेली। आज हम बात कर रहे हैं मुंगेली के गांधी वार्ड के पार्षद विनय चोपड़ा की, जो अपने कार्यों और सक्रियता के लिए शहरभर में प्रशंसा का केंद्र बन चुके हैं। गांधी वार्ड, जो न केवल एक सामान्य वार्ड है बल्कि पूरे मुंगेली के व्यापारिक और सार्वजनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भी है, वहाँ की जनता अपने पार्षद की कार्यशैली से बेहद संतुष्ट नजर आ रही है।
गांधी वार्ड – शहर का प्रमुख केंद्र
गांधी वार्ड वह क्षेत्र है जहां पूरे 22 वार्डों के लोगों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है। यहां सब्ज़ी मंडी, कपड़ा बाजार, किराना दुकानें, सोना-चांदी की प्रतिष्ठित दुकानों समेत कई महत्वपूर्ण व्यवसायिक संस्थान मौजूद हैं। यही कारण है कि जब पार्षद विनय चोपड़ा वार्ड की समस्याओं का निवारण करने सक्रिय होते हैं, तो सिर्फ गांधी वार्ड ही नहीं बल्कि पूरे शहर के व्यापारी और नागरिक उनकी तारीफ करते हैं।
साफ-सफाई में विशेष ध्यान
हर माह की 1 तारीख को जब सब्जी मंडी बंद रहती है, उस दिन पार्षद विनय चोपड़ा की पहल पर मंडी परिसर की संपूर्ण सफाई करवाई जाती है।
गुलशन लेडीज कॉर्नर के सामने की गंदगी को साफ करवाया गया।
सुशील गोलछा के पास गली में वर्षों से जमा कचरे की सफाई करवाई गई।
गोल बाजार चौक में बने बड़े गड्ढे को ड्रोन डस्ट द्वारा भरवाया गया।
सोनारपारा की गली में सूरज ज्वेलर्स के सामने पड़े गड्ढे को भी भरवाकर वहां सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
मस्जिद के पीछे बोर खनन का कार्य कराया गया, साथ ही सड़क पर जमी मिट्टी को हटाकर स्वच्छता सुनिश्चित की गई।