• 500 ग्राम सोना,40 किलो चांदी सहित 1 लाख 40 हजार नगद बरामद
• वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी देवराज को चकरभाटा से किया गिरफ्तार

10 दिन पूर्व सोनार पारा स्थित स्थित ज्वेलर्स कारोबारी रामगोपाल सोनी के घर तिजोरी तोड़ चोरी की घटना का बड़ा खुलासा मुंगेली पुलिस ने किया। जिसमें जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के साथ थाना एवं सायबर युनिट की टीम लगातार विभिन्न माध्यमों से अज्ञात आरोपी के पता तलाश में जुटे रहे। पतासाजी के दौरान दौरान सायबर युनिट सी.सी. टीव्ही फुटेज विश्लेषण एवं मुखबीरों कि सूचना के आधार पर 08 दिनों के बाद आरोपी के ठिकाने तक टीम पहुंची तथा आसपास के क्षेत्र में सघन पता तलाश की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही दौरान आरोपी चकरभाठा रेल्वे ट्रेक के पास वारदात के दौरान पहने हुए कपड़े एवं उपयोग में लाये वाहन स्कूटी से जाते हुए दिखा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना कबूल करते हुए चोरी किये सामान को अपने घर में छुपा कर रखना बताये तथा चादी के 02 नग सिल्ली को दीपक गुप्ता के पास 150000/- रूपये में बेचना बताये जिसमे से 10000/- रूपये खाने पीने व अन्य कार्यो में खर्च करना बताये आरोपी के बताये अनुसार चोरी किये गये सामान व घटना में प्रयुक्त हथियार स्कुटी वाहन सीजी 10 बी.के. 1378 कीमती 80000/- रूपये को आरोपी के घर एवं भाटापारा में बेचे चांदी के सिल्ली को बरामद किया आरोपी एवं खरीददार के पास से कुल 40 किलो चांदी एवं 500 ग्राम सोने के ज्येरात एवं 140000 /- रूपये नगद बरामद किया गया जन्त ज्वेलरी का बाजार मुल्य 50 लाख रूपये है। आरोपियों से कुल 5220000/- रूपये की सामाग्री जप्त की गई। आरोपी देवराज लोधी (वर्मा) एवं दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं आरोपी देवराज लोधी द्वारा पूर्व में भी चोरी आगजनी एवं बलात्कार जैसे अपराध करने के आरोप हैं आरोपी अभी कुछ वर्ष पूर्व ही बलात्कार के केस में मस्तुरी थाना क्षेत्र से जमानत पर रिहा हुआ है।