अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध मुंगेली में प्रशासन का चला बुलडोजर

SDM नवीन भगत व राजस्व टीम ने रावणभाटा क्षेत्र नाले की जगह में अवैध प्लाटिंग पर की कार्यवाही

मुंगेली। मुंगेली जिले में लगातार जिला प्रशासन अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही कर रही हैं सम्बंधित लोगो को नोटिस जवाब के बाद तोड़ूदस्ता मौके पर पहुंच अवैध प्लाटिंग वाली जगहों में बनाये रोड को ध्वस्त किया साथ ही शीघ्र सभी अवैध प्लाटिंग पर लगातार कार्यवाही होने का जिला प्रशासन कह रही है।

आज कलेक्टर अजित वसंत के समक्ष रावण भाटा क्षेत्र के अवैध प्लाटिंग की मिली शिकायत पर कार्यवाही की गई। साथ ही ऐसे अवैध प्लाटिंग के झांसे से बचने प्रशासन ने लोगो को सचेत, जागरूक रहने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *