दुमका की घटना के विरोध में मुस्लिम यूथ विंग द्वारा आरोपी शाहरुख का पुतला दहन

मुंगेली। मुस्लिम यूथ विंग की मुंगेली इकाई द्वारा झारखण्ड राज्य के दुमका जिले में हुए घटना के विरोध में आरोपी शाहरुख का पुतला फूंककर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द आरोपी को फांसी देने की मांग किया गया है…दरअसल 23 अगस्त को झारखंड राज्य के दुमका जिले में 12 वी कक्षा में पढ़ने वाली अंकिता सिंह को आरोपी शाहरुख द्वारा पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था जिसके बाद इलाज के दौरान अंकिता शर्मा की मृत्यु हो गई थी इस घटना से जहा लोगो मे भारी आक्रोश और आरोपी को सजा की मांग की जा रही है । इसी तारतम्य में मुंगेली जिले में मुस्लिम यूथ विंग के द्वारा आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और स्थानीय गुरुघांसी दास चौक दाऊपारा में घटना का पुरजोर विरोध करते हुए आरोपी के खिलाफ जमकर नारेवाजी की गई और आरोपी का पुतला दहन किया गया…इस बीच मुस्लिम यूथ विंग के युवाओं ने बताया कि इस तरह की घटना घोर अपराध है और ऐसे कृत्य करने वाले आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो,ऐसे लोग समाज के लिए किसी अभिशाप से कम नही और मुस्लिम समाज ऐसे अपराधियो का समर्थन नही करता और ऐसे कृत्य करने वाले कोई भी हो उनको सख्त कार्रवाई करनी चाहिए…घटना के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम यूथ विंग के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *