नेशनल हेराल्ड केस : यंग इंडिया कंपनी का दफ्तर सील, लगातार दूसरे दिन एक्शन में ईडी

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए दिल्ली की हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया कंपनी का ऑफिस सील कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को ही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सुबह से देर शाम तक नेशनल हेराल्ड के दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत 16 ठिकानों पर छापे मारे थे।

सोनिया से 100 से ज्यादा सवाल, राहुल गांधी से भी हो चुकी पूछताछ

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से 3 दिन में 12 घंटे सवाल हुए थे। 21 जुलाई को 3 घंटे, 26 जुलाई को 6 घंटे और 27 अगस्त को 3 घंटे म्क् ने पूछताछ की थी। इस दौरान उनसे 100 से ज्यादा सवाल किए गए। ईडी ने राहुल गांधी से भी जून में पांच दिनों में 50 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *