कार जलकर हुई खाक, राहगीरों ने बदहवास चालक को हटाया
रायपुर। नेशनल हाइवे नम्बर 43 शाम 4 बजे के आसपास जगह लोरो घाटी हादसा हुआ जहां ब्रांड न्यू कार में आग लगी। कार चालक के आंखों के सामने धीरे-धीरे गाड़ी जलकर खाक हो गई।
दरअसल, इस हादसे की वजह जानने के लिए हमने पुलिस अधिकारी एसडीओपी राजेन्द्र सिंह परिहार को फोन लगाया तो उन्होंने कहा एक मिनट रुको! फिर एक मिनट बाद उनका कॉल आया।
एसडीओपी श्री परिहार ने बताया कि कार मारुति सुजुकी कंपनी की बोलेनो है जिसमें प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। कुछ वीडियो फुटेज मिले हैं जिसमें वाहन मालिक है या चालक फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है वह बदहवास दिख रहा है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
हालांकि 1 मिनट 5 सेकंड के इस वीडियो में पता चलता है कि कार चलानेवाले शख्स की मोबाइल और कुछ सामान भी कार में रह गया लेकिन लोग उसे कार से दूर जाने को बोल रहे हैं।