नक्सलियों ने बनाए तीर बम : जबकसा की पहाड़ियों से बड़े पैमाने पर कुकर बम और नक्सल सामान बरामद

फरसगांव। कोंडागांव पुलिस ने जबकसा पहाड़ी से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है। तीर बम, कुकर बम और अन्य विस्फोटक सामान बरामद हुआ है। धनोरा थाना क्षेत्र के जंगल में गस्त पर निकले थे जवान। मिली जानकारी के अनुसार, कोंडागांव पुलिस धनोरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में गस्त के लिए निकली हुई थी। इस दौरान जवानों को जबकसा पहाड़ी में बड़ी संख्या में नक्सल सामान मिला। पुलिस ने तीर बम, कुकर बम और अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया है। 

खूंखार नक्सली हिडमा के गांव में खुला अस्पताल

सुकमा का पूवर्ती गांव जो कि, खूंखार नक्सली हिडमा का पैतृक गांव है। कुछ समय पहले तक यह गांव दहशत से भरा हुआ था लेकिन कैंप लगने के बाद से यहां की तस्वीर भी बदलने लगी है। जवानों ने कैंप में ही फील्ड अस्पतास खोला है। यह फील्ड अस्पताल राज्य सरकार की ‘नियाद नेल्लनार’ योजना और एकीकृत विकास के रूप में खोला गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *