संतोष सोनी की रिपोर्ट
रतनपुर – थाना क्षेत्र के अंतर्गत करैहापारा में घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही सुरेखा पाटले पति जगदीस पाटले, उम्र 30 वर्ष की उसके ही सगे भतीजे ने सिर मे सब्बल से वार कर हत्या कर मौक़े से फरार हो गया ।मिली जानकारी के अनुसार करैहापारा मे शाम 5,30 बजे के लगभह मृतिका सुरेखा पाटले अपने घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही थी तभी रिस्ते मे भतीजे मुकेश उर्फ़ पिंटू वहा पहुंचा और महिला से गाली गलौच करते हुए अपने पास रखे सब्बल से महिला के उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया महिला जमीन पर गिर गई ।

हाथ में रखे शब्बल से सिर पर वार किया जिससे महिला के सर फट कर भेजा बाहर निकल आया जिससे महिला की घटनास्थल मे ही मौत हो गई। वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश मौक़े से फरार हो गया । वही थानेदार 6 बजे मोहल्ले के कुछ युवक को अपने कार में लेकर आस पास तलास करने (पहचान के लिय)लगे तब जाकर 8 बजे भोंदला पाराके पास घेरा बंदी कर पकड़ कर थाना लेकर आए लोगो की सूचना पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी मे रखवा दिया है।
शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम आज नहीं हो पाया कल मंगलवार को सुबह किया जायेगा।
परिजनों ने रतनपुर पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
संतोष सोनी चिट्टू
मृतिकाके परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए बताया की आरोपी मुकेश के खिलाफ 4 से 5 बार थाना में लिखित शिकायत की जा चुकी है, जो हमेशा मारपीट, धमकी, गाली गलौच करता था फिर भी रतनपुर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई जिसका खामियाजा आज एक महिला को अपनी जान देकर चुकाना पढ़ा। मृतिका पति की मौत के बाद से अपने 3 बच्चों के साथ रहती थी, जिसकी मौत के बाद अब बच्चे बेसहारा हो गए है।
*मृतिका के भाई पक्ष*
महिला के परिवार वालों ने थाने आकर हंगामा करने लगे अपराधी को पकड़ने एवम् कार्यवाही नही करने की बात को लेकर गाली गलोच पथराव करने लगे जिस पर स्टाप मुंशी सत्येंद्र सिंह को हाथ में चोट लगी,तब स्टाप बचाव करते लाठी से खदेड़ा