आज बिलासपुर में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री जी और श्री सिधांशु मिश्रा जी ने रायपुर से अंबिकापुर जाते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने सिंहदेव जी से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश संयुक्त महासचिव पंकज सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष (मोनू) अवस्थी, शाहनवाज़ खान, स्वप्निल श्रीवास्तव, अर्पित केसरवानी, शैलेश सेंगर, राहुल वाधवानी, शुभम सोनी, विक्की यादव, दीप सागर, जयपाल निर्मलकर, अभिलाषा रजक, सोहराब खान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।