बड़ी खबर: 15 या 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी!

सीएम ने कहा- भागवत वर्मा ही नहीं और भी उदाहरण है छत्तीसगढ़ में, रमन सिंह के चेहरे से क्यों उड़ रही है हवाइयां

रायपुर। तारीफ से कुछ लोगों के चेहरे से हवाइयां उड़ रही है। केवल एक भागवत वर्मा ही नहीं और भी उदाहरण है जिनका गोधन न्याय योजना से जीवन बदला है। 85 हजार ही नहीं कई लोगों ने लाखों रुपये कमाए हैं और अपना जीवन स्तर सुधार रहे हैं।

लाभ केवल भागवत वर्मा को मिला है, ऐसा नहीं है। यहां ऐसे ऐसे गोपालक हैं जिन्हें 3 से 4 लाख रुपए मिला है। ये बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी रवाना होने से पहले हेलीपेड में पत्रकारों से बातचीत में कही। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी अपने दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर 15-17 को आ सकते हैं।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह पर भी जमकर हमला बोला है। छत्तीसगढ़ के किसान से राहुल गांधी का मुलाकात संयोग है। न की भाजपा जिस तरह से मनगढ़ंत कहानी बताकर घोटाला का रूप दे रही है। ऐसा कुछ भी नहीं है। 15 साल सत्ता में रहने के बाद विपक्ष में बैठने के चलते भाजपा व रमन सिंह बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भागवत वर्मा वैष्णो देवी के लिए 27 अगस्त को रजिस्ट्रेशन करा लिया था, तब हम लोग दिल्ली में थे। तब किसी को राहुल गांधी के प्रोग्राम की जानकारी नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *