नितिन गडकरी ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक डबल-डेकर एसी बस, फुल चार्ज में 250KM चलेगी, देखें खूबसूरत तस्‍वीरें

मुंबई। अशोक लीलैंड के ईवी डिवीजन, स्विच मोबिलिटी ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक डबल-डेकर एसी बस का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लॉन्च किया। बता दें कि अभी तक, स्विच यूनाइटेड किंगडम में अपनी ट्विन-फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बसों को चला रहा है। इस इलेक्ट्रिक डबल-डेकर एसी बस EiV22 में 231 kWh की बैटरी और इसे चार्ज करने के लिए डुअल गन चार्जिंग सिस्टम है।

कंपनी के अनुसार ये बस एकबार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। कंपनी ने बताया कि कंपनी को मुंबई में 200 इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसों का ऑर्डर मिला है और वह देश में इलेक्ट्रिक डबल-डेकर सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।

इस साल अप्रैल में, स्विच मोबिलिटी ने भारत और यूके में इलेक्ट्रिक बसों और हल्के कमर्शियल व्हीकल की एक सीरीज डेवल्प करने के लिए 300 मिलियन पाउंड के निवेश की घोषणा की थी। स्विच EiV 22 को भारत के लिए डिजाइन और डेवल्प किया गया है। हमें विश्वास है कि EiV 22 पब्लिक ट्रांस्पोर्ट में सफलता हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *