दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में आपकी सटीक रणनीति और सुदृढ़ संगठनात्मक दक्षता के चलते भाजपा ने प्रदेश में संगठन को नई धार दी।
आपके नेतृत्व में पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के कुशासन को निर्णायक रूप से उखाड़ फेंकते हुए ऐतिहासिक प्रचंड बहुमत प्राप्त किया। यही संगठनात्मक मजबूती आगे चलकर लोकसभा चुनाव 2024 और स्थानीय निकाय चुनावों में भी अभूतपूर्व विजय का आधार बनी।
श्री साय ने कहा है बूथ स्तर से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक कार्यकर्ताओं में विश्वास, अनुशासन और कर्तव्यबोध स्थापित करना आपकी कार्यशैली की पहचान रही है, जिसने प्रदेश में भाजपा को एक सशक्त और संगठित शक्ति के रूप में नए आयाम तक पहुंचाया।
इस स्वर्णिम अवसर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपका अनुभव, ऊर्जा और संगठन कौशल भाजपा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा तथा जनसेवा, विकास और राष्ट्रनिर्माण की हमारी विचारधारा को और अधिक प्रभावी बनाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल, यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित की।