तोखन साहू आवास और शहरी विकास राज्यमंत्री बने: मोदी मंत्रिमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा; केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के साथ संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सांसद तोखन साहू को मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय में जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के पास ये मंत्रालय है। केंद्र में राज्यमंत्री बनने वाले तोखन साहू 7वें सांसद हैं। वो पहली बार ही लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।

मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा सोमवार शाम 6:30 बजे किया गया। शपथ ग्रहण के 23:30 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ। रविवार को मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।

तोखन साहू ने पहली बार लोकसभा की दहलीज पर कदम रखा तो वहां पर प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को दंडवत प्रणाम किया था। वे एक बेहद साधारण किसान परिवार से आते हैं, जो कि वर्ष 2013 में पहली बार लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लगभग 1 लाख 64 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *