केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुर्गन छत्तीसगढ़ दौरे पर, सीएम साय सुनेंगे पीएम के मन की बात 

रायपुर।/ केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुर्गन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। मुनिश्री सुधाकर की सभा में शामिल होंगे। टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में तेरापंथ जैन समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय और सूचना प्रसारण मंत्री डॉ. एल. मुर्गन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल होंगे। 

मुख्यमंत्री साय सुनेंगे पीएम के मन की बात 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम मोदी के मन की बात सुनेंगे। राजधानी रायपुर के राठौर चौक में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 113 वें कड़ी का प्रसारण होगा। इसके बाद सीएम साय दोपहर 12.00 बजे रायपुर सिविल लाइन स्थित सर्किट हाऊस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आमसभा की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात 9.20 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *