“एक दिया पहल के नाम” कार्यक्रम का हुआ आयोजन..

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की “पहल” योजना के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मुंगेली में दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ईश्वर प्रसाद यादव ने विद्यार्थियों को “पहल” कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए
संदेश दिया कि वे अपने घरों में “एक दिया पहल के नाम” अवश्य जलाएँ।
उन्होंने कहा कि —

“जैसे ‘पहल’ टीम समाज को अपराध और नशे से मुक्त करने के लिए कार्य कर रही है,
उसी प्रकार हमें भी अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर
अच्छाइयों को अपनाते हुए एक सफल और सच्चरित्र जीवन की ओर अग्रसर होना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान पहल टीम की पुलिस बालमित्र रोशना डेविड के नेतृत्व में
विद्यालय के विद्यार्थियों ने सुंदर रंगोली बनाई, दियों को सजाया,
और चित्रकला के माध्यम से “एक दिया पहल के नाम” का संदेश घर-घर पहुँचाया।

इस अवसर पर बच्चों ने अपराध और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
पूरे विद्यालय परिसर में दीपों की रौशनी, बच्चों की खुशियाँ और उमंग देखने योग्य थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *