एक नाबालिग़ को दो बार बेचा गया : 6 आरोपी गिरफ्तार !

एक के बाद दूसरे और दूसरे के बाद तीसरे व्यक्ति को बेचा गया था

कहानी फिल्मी लग सकती है पर है ये सच्चाई lऔर ये कहानीनहीं हकीकत है कि एक नाबालिग का दो बार सौदा किया गया। यह खुलासा खुद नाबालिग ने पुलिस के सामने किया है। उसका कहना है कि उसे एक के बाद दूसरे और दूसरे के बाद तीसरे व्यक्ति को बेचा गया था। पुलिस का कहना है कि लड़की ने आरोप लगाए हैं लेकिन मामले की जांच के बाद ही बेचने की बात को लेकर कुछ कहा जा सकता है। हालांकि पूरे मामले में 6 लोगों को आरोपी बनाकर पुलिस की दो टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया हैl मामला पीथमपुर का है lमिली जानकारी के अनुसार एक नाबालिग सेक्टर तीन इंडोरामा में रहती थी। किशोरी की माँ की 2016 मे मृत्यु हो गई थी। उसका पहला परिवार भोपाल में रहता है जो उसे अपने पास नहीं रखता तथा नाबालिग के पास उनका कोई पता नहीं है। भोपाल में उसके तीन भाई और तीन बहन है। फरियादी के पिता शराब पीते थे इसलिए भोपाल से भागकर भागकर पीथमपुर आई। और फिर उसके साथ शुरू हुआ नियति का खेल l किशोरी बुधवार को थाने पहुंची थी। उसने बताया कि कुछ दिन पहले गांव का एक आशिष नामक युवक अपने साथ मौसी राधाबाई के घर ले गया, जहां पर वह डेढ़ महीने रुकी। इसके बाद मौसी राधाबाई ने मई माह में सागौर के नेमीचंद के यहाँ भेज दिया। यहां से नेमीचंद ने नालछा के एक गांव में रहने वाले कृष्णा पिता सीताराम मलैया को एक लाख 70 हजार में बेच दिया। किशोरी में बताया कि नेमीचंद ने उससे कहा कि तू एक दिन के लिए नालछा चले जा फिर मैं तुझे तेरी मौसी के घर छोड़ आऊंगा। नालछा में वह करीब तीन महीने रुकी। कृष्णा आए दिन उसके साथ हरकतें करता था। वह कहता कि तुझे मैं खरीदकर लेकर आया हूं। तुझ पर मेरे काफी रुपए खर्च हुए हैं। इसके बाद भी तू विरोध कर रही है। वो नाबालिग कर साथ मारपीट करते थे। किशोरी ने जब विरोध किया था कृष्णा बोला कि मुझे उन्होंने नेमीचंद से । एक लाख 70 हजार में खरीदा हैए तेरी मौसी ने तुझे नेमीचंद को बेचा है। बच्ची मौका पाकर खिड़की से कूदकर बस में बैठकर वापस अपने गांव भागकर आ गई। यहां आकर वो सीधे थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़, अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इंदौर के अखबार राज एक्सप्रेस के मुताबिक़ टीआई तारेश सोनी के अनुसार बच्ची बुधवार को थाने आई। उसने राधा नाम की महिला के माध्यम से नेमीचंद्र के पास जाना और फिर कृष्णा के घर जाने की बात बताई है। बच्ची ने बताया कि कृष्णा ने उसे धमकाया था कि तुझे रुपए देकर लाया हूं। पांच लोग गिरफ्तार, एक फरार पुलिस ने आशिष निवासी इंडोरामा, राधाबाई पति सुभाष कामदार निवासी मछली मार्केट, नेमीचंद निवासी सागौर, सीताराम निवासी नालछा, अहिल्याबाई पति सीताराम निवासी नालछा, कृष्णा पति सीताराम मलैया निवासी मछली मार्केट के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी नेमीचंद फरार है। उपनिरीक्षक नेहा बिर्ला ने बताया कि नेमीचंद पिछले एक महीने से फरार है, वो नगर पालिका में ड्यूटी करता था,जो एक व्यक्ति से पैसे लेकर भाग गया है। वही राधाबाई के खिलाफ पहले के भी आपराधिक रिकॉर्ड है। 2016 में भी राधाबाई ने खरीद फरोख्त जैसा आपराधिक कृत्य किया था, हालांकि उस मामले में राजीनामा हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *