Home crime पिपिली में टोल प्लाजा पर गोलीबारी में एक श्ख्स घायल

पिपिली में टोल प्लाजा पर गोलीबारी में एक श्ख्स घायल

84
0

ओडिशा. पुरी जिले के पिपिली में टोल प्लाजा पर खुली गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक टोल प्लाजा का कर्मचारी बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, सात लोगों का एक समूह भुवनेश्वर से पुरी जा रहा था, तभी पिपिली में टोल प्लाजा के कर्मचारी से उनकी तीखी बहस हो गई. गुस्से में आकर बदमाशों ने कर्मचारी पर खाली राउंड फायरिंग कर दी. बाद में वे मौके से भाग गये.

गोली लगने से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है. अन्य कर्मचारियों और स्थानीय लोगों द्वारा उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. अब इस मामले से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here