छत्तीसगढ़: स्मार्ट युवतियों की फ़ोटो का सहारा ले धोखाधड़ी 3 महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

गिरोह रिवाज और इंडियन कल्चर मैंट्रीमोनियल साइट के नाम से चलाते थे मैरिज सेंटर

फर्जी सीम और बैंक खाते का उपयोग कर गिरोह देते थे घटना को अंजाम

बिलासपुर। महिलाओं के झांसे से अलग ढंग से फ्रॉड करने का बड़ा मामला बिलासपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया ।बिलासपुर पुलिस के ऑपरेशन क्लीन साइबर को मिली फिर सफलता है जिसमें मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बता दें सुंदर महिलाओं की तस्वीरें दिखाकर शादी का प्रस्ताव देकर बाद में पैसों के लिए धोखाधड़ी करने वाला गिरोह गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिलासपुर पुलिस की सूझबूझ से हुआ खुलासा

ऑनलाइन एवं अखबार के माध्यम से शादी के विज्ञापन देने वालों को गिरोह टारगेट में लेता था। जिसके लिए बिलासपुर में रहकर अलग-अलग जगहों से गिरोह वारदात को अंजाम देता था। इस पूरे जालसाजी में 3 महिला सहित पांच आरोपी गिरफ्तार किया गया है। ऑनलाइन फ़ोटो दिखा अपलोड कर लोगो को वही फ़ोटो दिखाकर झांसे में ले लिया करते थे।फर्जी फ़ोटो दिखाकर फोन में खुद ही बात कर कर आकर्षित किया करते थे। जिसके बाद अचानक निजी समस्या ,दुर्घटना बताकर प्रभावित कर झांसे में लेकर पैसे की मांग किया करते थे।

अन्य राज्यों के लोगों से भी करते थे सम्पर्क, की जा रही जांच

आरोपीयों से ठगी की रकम कुल 55000रू नगद , 01 नग लेपटाप, 01 नग सीपीयू, 10 नग रजिस्टर, 13 नग मोबाईल बैंक पासबुक एवम एटीएम किया गया जप्त। जिसमे आरोपी आरोपी मनीष उर्फ मालिकराम पिता रेशमलाल उम्र 24 साल निवासी बंधवापारा सरकण्डा बिलासपुर स्थाई पता झुमनाकला थाना पथरिया जिला मुगेली (संचालक रिवाज मैरिज ब्यूरो),अजय कुमार साहू पिता भागीरथी साहू उम्र 26 साल निवासी अटल बाजार के पास सेलर थाना सीपत बिलासपुर,संगीता यादव पिता सियाराम यादव उम्र 29 साल निवासी कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर,रोशनी मानिकपुरी पिता रामकृपाल मानिकपुरी उम्र 23 साल निवासी चोटीडीह मेलापारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर,पूजा कोरी पिता राजेश कोरी उम्र 19 साल निवासी शुब्बा होटल के पीछे तारबहार जिला बिलासपुर शामिल है।

आवेदक मिर्जा असीम बेग पिता स्वं इस्ताईल बेग उम्र 72 साल सा0 मंझवापारा जरहाभाठा लिखित आवेदन पेश किया कि अखबार के विज्ञापन के माध्यम से मेरिज ब्यूरो से सम्पर्क कर बात शुरु हुई जो रजिस्ट्रेशन के नाम पर 8500 रू लेकर एक महिला से बात कराया गया जो खुद को अजू यादव होना बताई जो फोन कर लिव इन रिलेशन पर रहने की बात को लेकर अपने रिस्तेदारेा के बिमारी का बहाना बनाकर कुल 120,500/- (एक लाख बीस हजार पांच सौ रूपये) ठगी किया गया है । की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा द्वारा ठगी के अपराध पर अंकुश लगाने निदेर्षित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मजू लता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सनिप रात्रे के द्वारा प्रकरण के आरोपीयों के पतासाजी हेतु तत्काल साइबर सेल व थाने से टीम बनाकर रवाना किया गया। प्रकरण में लोगों से पूछताछ एवं तकनीकि साक्ष्य के माध्यम से रिवाज मैरिज ब्यूरो के संचालक मनीष उर्फ मालिकराम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी अजय साहू ,संगीता यादव, पूजा कोरी, रोशनी मानिकपुरी, मिलकर रजिस्ट्रेशन के लिए असिम बेग को 8500 रू का रजि0 काउन्सलिग फिस बोलकर जमा करा लिए और पूजा यादव अपने आप को अंजू बताकर बातों में फसाकर मामा बिमार हो गये ,जबलपुर आ गये बोलकर अलग-अलग बहाने परेशानी बताकर प्रार्थी से अलग-अलग किस्तो में रकम की ठगी करना बताये आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल, सिम, सीपीयू, लेपटाप, रजि, एवं नगदी रकम 55000 रू को पृथक-पृथक आरोपीयों से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। एवं आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। पूछताछ पर पता चला कि आरोपीयों के द्वारा बुजूर्ग व्यक्ति एवं रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को अपने जाल में फसाकर रकम की ठगी करते थे। दस्तावेज अवलोकन पर कई बुजुर्ग व्यक्ति के नाम मिले है जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *