पंडरिया रोड सड़क बना टापू, कलेक्टर की सतत निगरानी के बावजूद लोगों का हाल बेहाल, देखें वीडियो….

मुंगेली। पंडरिया रोड बिजली ऑफिस के सामने सड़क में दो फिट से ऊपर पानी भराव और गढ्ढों से मार्ग बाधित जैसा हो गया है। पैदल,दो पहिया वाहन सवार लोग गिर रहे है मगर अब यहां कोई झांकने वाला भी नहीं है। आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का मुंगेली प्रवास है लोग एकजुट होकर इस टापू नुमा हुए स्थल के निरीक्षण में लाने की तैयारी कर रहे हैं। ताकि कलेक्टर के सतत निगरानी के बावजूद कार्य एजेंसी एवं स्वयं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभाग की असलियत जगजाहिर हो।

ध्यान रहे लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण एवं विस्तार के साथ सड़क निर्माण का काम ठेकेदार कर रहे हैं सरकार बदल गई,समय सीमा पार हो गए मगर ठेकेदार कछुआ चाल में ही काम करते रहे जिसके कारण आमजनमानस लगातार मुसीबतों के बीच इस मार्ग से आवाजाही करते रहा मगर अब हाल में बारिश के बाद अब ये पंडरिया,कवर्धा और जबलपुर जाने वाला मार्ग बाधित जैसा हो जाने के बावजूद जिला प्रशासन कुंभकर्णीय नींद में सोया हुआ है।

अब देखना यह है कि शाम उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निरीक्षण के पहले जिला प्रशासन हरकत में आता है अथवा उनके प्रवास को नजर अंदाज कर कुंभकरणीय नींद में सोया रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *