पंडित पुत्र ने जजमान पुत्री से किया छेड़छाड़,सिविल लाइन थाने में जुर्म दर्ज

बिलासपुर। पंडित पुत्र के द्वारा लगातार गंदी नियत से ताड़ते रहने,रेकी करने और शहर के बीच एक बाजार में गंदी नियत से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में कार्यवाही की है।

बता दें सिरगिटी थाना क्षेत्र की रहने वाली कालेज छात्रा के घर आरोपी मनचले युवक के बाप का पूजा पाठ काम से आना जान होता है जिसके कारण पुत्र भी संपर्क में रहा मगर जजमान की बेटी के लिए गलत नजर/नियत और बदसलूकी की नियत से छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने लगा।

दिनांक 11 नवंबर को शाम अग्रसेन चौंक के समीप एक बाजार के पास पंडित पुत्र नंदन शुक्ला ने प्रार्थीया को रोक धरपकड़,बदसलूकी करने लगा जिसके बाद घबराई लड़की ने अपने परिचित को मोबाईल से बुलाकर सुरक्षित घर पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस घटना के बाद प्रार्थीया सिविल लाइन थाने पहुंच आरोपी नंदन शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने धारा 126(2),74,352(2) पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *