पंजाब की राजनीति में मचे घमासान के बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि कांग्रेस आलाकमान ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा देने को कहा है। की बैठक में सीएम अमरिंदर सिंह से इस्तीफा देने को कहा है। कैप्टन अमरिंदर को लेकर आज शाम की बैठक में पार्टी कड़ा फैसला लेगी और इसके साथ ही विधायक दल के नेता का भी नाम उस बैठक में तय कर लिया जाएगा। कहा जा रहा है कि आज कैप्टन ने सोनिया गांधी से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो इतना बड़ा अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।