सिद्धू-अमरिंदर के बीच विवाद सुलझाने पंजाब जाएंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब में सीएम अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह के बीच आपसी खींचतान के बीच राहुल से हुई अपनी मुलाकात के बारे में मीडिया से बातचीत में हरीश रावत ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को पंजाब की मौजूदा हालातों व पार्टी की स्थिति के बारे में बताया। रावत ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में वह पंजाब का दौरा करेंगे। जहां वह सीएम अमरिंदर सिंह व पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू से भी मुलाकात करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, रावत पंजाब में चल रहे हालिया विवाद को लेकर वे दोनों नेताओं से बात कर दोनों के बीच मतभेद से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। वहीं उनका कहना था कि अपने पंजाब दौरे में वह नेताओं से मिलेंगे, जो लोग उनसे मिलना चाहते हैं, उनसे मुलाकात करेंगे।

हरीश रावत ने सिद्धू और अमरिंदर दोनों की तारीफ की

पंजाब की लीडरशिप के बारे में रावत ने कहा कि वहां सिद्धू काफी सक्रियता दिखा रहे हैं, जबकि कैप्टन सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार काफी अच्छा काम कर रही है। सीएम अच्छे फैसले ले रहे हैं, जिसे लेकर जनता के बीच जाना है।

पंजाब के हालात सोनिया तक पहुंचे

सोनिया से मुलाकात के बाद उनका कहना था कि उन्होंने हाइकमान को पंजाब के बारे में बताया। पंजाब की स्थिति नियंत्रण में है। आपको बता दें कि यह बैठक कुछ विद्रोही विधायकों के सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को हटाने के लिए दबाव बनाने के लिए समय मांगने के मद्देनजर हुई है। जबकि सिद्धू भी सीएम के खिलाफ लगातार हमलावर बने हुए हैं।

सिद्धू ने दी चेतावनी

दूसरी ओर सिद्धू के कामकाज व फैसलों पर पार्टी में उठ रहे सवालों पर उन्होंने खुद को खुलकर काम न करने देने के पार्टी के मंसूबे सामने आने पर शुक्रवार को जो ईट से ईंट बजाने की चेतावनी दी थी, उससे पार्टी के भीतर नाराजगी सामने आ रही है।

दरअसल, जिस तरह से अपने सलाहकारों के बयानबाजी पर पार्टी के भीतर से उन्हें नसीहत दी गईं और अपने सलाहकारों को काबू में रखने की सलाह दी गई, उससे सिद्धू इस कदर बौखला गए कि उन्होंने सीधे पार्टी नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फैसले लेने की आजादी न मिली तो ईंट से ईंट बजा डालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *