यात्री गण कृपा ध्यान दें: बिलासपुर-पटना और साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द, अग्निपथ के विरोध में छात्र आंदोलन को लेकर बिलासपुर रेल मंडल का फैसला

बिलासपुर। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में लगातार हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 164 ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया है। 164 ट्रेनों में छत्तीसगढ़ से शुरू होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

बिलासपुर रेल मंडल से प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार आज 17 जून और 18 जून को ऐसी तीन ट्रेनें रद्द होंगी। (Bilaspur-Patna and South Bihar Express cancelled) जिनमें बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

ये गाड़ियां रद्द

दिनांक 17 जून, 2022 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 17 जून 2022 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 18 जून 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *