
दिल्ली। पेगासस और कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर इस बार संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष कुछ अधिक आक्रामक रहा। राज्यसभा में कुछ विपक्षी सांसदों ने 10 और 11 अगस्त को जमकर हंगामा किया। इस हंगामे के बीच कुछ सांसदों और सदन में तैनात मार्शल ओं के बीच धक्का-मुक्की की घटनाएं भी सामने आई। विपक्षी सांसद ने मैच पर चढ़कर रूलबुक को भी आसन की ओर फेंक दिया था जिसके बाद पूरे मामले पर बात करते हुए प्रियंका नायडू काफी भावुक हो गए थे। अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इस मामले को लेकर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जल्द ही कोई फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सदन चर्चा और बातचीत के लिए होता है बाहर की राजनीतिक लड़ाई सभा पटल पर नहीं लड़ी आनी चाहिए ।