श्री जय झूलेलाल सेवा मंडल द्वारा पौधरोपण,वितरण का कार्य सम्पन्न

मुंगेली। नगर की समाज सेवी संस्था श्री जय झूलेलाल सेवा मंडल द्वारा बढ़ते कदम , रायपुर की प्रेरणा से संस्था के संस्थापक स्व. श्री अनिल गुरुबक्षाणी की पुण्यतिथि के अवसर पर वृक्षारोपण और पौधा वितरण का कार्यक्रम रखा गया । जिसमें सिंधी समाज के महिला,पुरुष ने मुक्तिधाम प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया ।
उसके पश्चात दोपहर 2 बजे से पड़ाव चौक बंसी मोबाइल पर पौधों का निशुल्क वितरण किया गया जिससे आमजनमानसअपने घर आँगन में पेड़ लगाएं और प्राकृतिक वातावरण को हरा भरा बनाये रखें ।इस कार्यक्रम में नीम, आंवला, कटहल , बेल , अशोक , , पीपल , जामुन , सीताफल, निम्बू , आदि वृक्ष , पौधे लगभग 130 पौधे वितरित किये गये ।
जय झूलेलाल सेवा मंडल बढ़ते कदमअपील है कि अपने वातावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए अपने स्तर पर सभी वृक्षारोपण अवश्य करें ।

इस इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में राजू वासवानी,बंसी भटवानी,संजय लखवानी,केशव कुमार रामचंदानी,अजय लेडवानी,अजय रुपवानी, अनिल राजेश अशोक गोगिया, सोमेश नंदवानी,यश सचदेव एवं समाज के तुलजाराम लेडवानी एवं कृष्ण आर्य एवं महिला विंग का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *