अवैधानिक रूप से धरने पर बैठे लोगों को पुलिस प्रशासन ने हटाया

कोरबा: बालको परसाभाटा गेट पर बिना पूर्व सूचना के अवैधानिक रूप से धरने पर बैठे कर्मचारी को पुलिस प्रशासन ने हटाया। भारतीय मजदूर संघ बीएमएस से संबंद्ध कर्मचारी अवैधानिक रूप से धरने पर बैठकर आवागमन में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। इस अवरोध से आपातकालीन वाहनों एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड और अन्य का आवागमन अवरुद्ध हुआ है। माननीय श्रम न्यायालय एवं स्थानीय प्रशासन के आदेश की अवेहलना करते हुए एक बार फिर संयंत्र के प्रचालन कार्य को रोकने की कोशिश की गयी। पुलिस प्रशासन द्वारा हटाए जाने के उपरांत सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए अफवाह फैलाने की कोशिस की जा रही है। इस पूरे प्रकरण से ऐसा लगता है कि कर्मचारियों को बरगलाकर बालको क्षेत्र की औद्योगिक शांति और कानून व्यवस्था को छिन्न भिन्न करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। बालको संयंत्र निरंतर चलने वाला उद्योग है उत्पादन में बाधा आने पर विभिन्न मशीनों के अलावा संयंत्र में कार्य करने वाले लोगों को अपूरणीय क्षति होगी। औद्योगिक अशांति उत्पन्न होने से किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *