उपचुनाव पर सियासत : सांसद अग्रवाल बोले- हो जाए दो-दो हाथ फिर, हम तैयार हैं, 8 बार कांग्रेस को जनता ने जवाब दिया है

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से यह सीट खाली हो गई है। उनके इस्तीफे के बाद से इस सीट पर उपचुनाव होना है। लेकिन उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस सीट पर बृजमोहन अग्रवाल से पूछकर प्रत्याशी उतारने के लिए कहा है। जिसके बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत ने कांग्रेस को चुनौती दी है।  वहीं उपचुनाव को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हो जाए दो-दो हाथ फिर, हम तैयार हैं। 8 बार कांग्रेस के नेताओं को जनता ने जवाब दिया है। इस बार उससे भी अधिक वोटों से जनता चुनाव जिताएगी। कांग्रेस के पूछकर टिकट देने पर सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि, मुझसे पूछकर टिकट नहीं देगी तो कांग्रेस अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *