राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू कार्तिक जतरा-2025 में आज शामिल होंगी

झारखंड सहित ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सीएम होंगे शामिल

जशपुर। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू
मंगलवार की सुबह करीब 9: 45 बजे राष्ट्रपति रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से उनका विमान छत्तीसगढ़ के जशपुर में लैंड करेगा। जशपुर से सड़क मार्ग होते हुए करीब 20-25 किमी की दूरी तय कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुमला में रायडीह के मांझाटोली स्थित पंखराज साहेब कार्तिक उरांव चौक, मांझाटोली पहुंचेंगी। यहां पर अंतर्राज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह, कार्तिक जतरा-2025 में वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। संस्कृति समागम समारोह में राष्ट्रपति स्वर्गीय कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। समारोह के संयोजक सह अध्यक्ष शिवशंकर उरांव स्वागत भाषण देंगे।

झारखंड सहित ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सीएम होंगे शामिल

गुमला में आयोजित होने वाले अन्तर्राज्यीय कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति विषयक संसदीय समिति के अध्यक्ष फगन सिंह कुलस्ते शामिल होंगे। सभी गणमान्य लोग कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अंत में करीब 12 बजे राष्ट्रपति का संबोधन होगा। कार्यक्रम के बाद जसपुर से उड़ान भरकर राष्ट्रपति दोपहर 2:45 बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *