लोरमी : कुत्ते की दुर्घटना विवाद पर समाज के पदाधिकारियों की प्रेस वार्ता, शांति बनाए रखने की अपील

लोरमी/मुंगेली। साल्हेघोरी गाँव में कुत्ते की दुर्घटना के बाद उत्पन्न हुए विवाद को लेकर सतनामी समाज के पदाधिकारी आज प्रेस वार्ता में एकत्रित हुए। इस दौरान समाज के प्रमुखों ने स्पष्ट कहा कि सतनामी समाज किसी भी परिस्थिति में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों का समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों और भ्रामक प्रचार से दूर रहें, शांति बनाए रखें और प्रशासन को सहयोग दें।

लोरमी विधानसभा सतनामी समाज के अध्यक्ष तोरन खांडे ने कहा कि समाज की असली ताकत आपसी भाईचारा, सामंजस्य और शांति है। साल्हेघोरी की घटना कुछ व्यक्तियों के बीच का विवाद है, इसे पूरे समाज से जोड़ना गलत है। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं प्रशासन निष्पक्ष विवेचना कर रहे हैं और समाज लगातार प्रशासन के संपर्क में है। प्रशासन द्वारा हर कदम की जानकारी पारदर्शिता के साथ साझा की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग स्वयं को समाज का पदाधिकारी बताकर घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं और पूरे समाज को इससे जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हकीकत में यह महज कुछ व्यक्तियों का व्यक्तिगत विवाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *